कहानी एक चोर की तलाश अभी जारी है

एक आदमी कहने लगा की हमे राजा के पास जाना चाहिए क्योकि इस काम में एक सैनिक भी शामिल है शायद यह बात राजा को मालूम हो सकती है सभी ने यही विचार किया था और साथ में चलकर राजा के पहुंच गए थे राजा को जब यह बात पता चली तो राजा ने कहा की इस बारे हम नहीं जानते है

कहानी एक चोर की  तलाश अभी जारी है
kahani ek chor ki talash abhi jari hai

हमसे जो भी होगा हम जरूर करेंगे ऐसा नहीं है की हम आपको बीच में ही छोड़ देंगे, आप चिंता न करे, हम पूरी कोशिश करते रहेंगे, मगर ऐसी बातों से हौसला बढ़ता है लेकिन क्या वह सभी इस काम को आसानी से कर सकते है, किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा था की काम की शुरुआत किस जगह से करनी चाहिए, क्योकि राह मिल नहीं रही थी, ऐसा क्या हुआ था उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा था, यह कल की बात है, वह कल सुबह तक यही पर था मगर किसी ने भी उसके बाद उसे नहीं देखा था,

यह बात हम राजा को बता सकते है, वही हमारी समस्या को हल कर सकते है, क्योकि हम तो सोच सकते है मगर कुछ कर नहीं सकते है, लेकिन क्या करे, तभी एक आदमी आता है और कहता है की आप सभी यही पर है हमे जल्दी ही कुछ करना होगा, यह बात आप जानते है, मगर कुछ कर क्यों नहीं रहे है, तभी दूसरा आदमी आता है और कहता है की यहां पर सभी लोग क्यों खड़े हुए है क्या बात है, मुझे भी बताया जाए, क्योकि में कल यहां पर नहीं था, तभी सभी ने कहा की, यह कल की बात है,

कल इनका लड़का यही पर था, सुबह तक वो यही था तभी एक सैनिक यहां पर आया था उसने कहा की कुछ दिन पहले एक चोर जोकि तुमने देखा था हमे लगता है की वह पकड़ा गया है मगर उसे तुम ही पहचान सकते हो, उसके लिए तुम्हे हमारे साथ में जाना होगा और बताना होगा की वही चोर है जोकि उस दिन चोरी कर रहा था वह लड़का कहने लगा की आप ठीक कह रहे है मेने ही उसे देखा था सैनिक के साथ में इनका लड़का चला गया था मगर वह अभी तक वापिस नहीं आया है,

उनमे से एक आदमी यही कहने लगा की मेने तो एक सैनिक के साथ जाते हुए देखा था मगर वह कौन सा सैनिक है यह बात में नहीं जानता हु, सभी लोगो के मन में यही विचार आ रहा था की हम लोग राजा से क्या बात कर सकते है क्योकि हम यह भी नहीं जानते है की सैनिक कौन सा है, हमे किसी ऐसी आदमी की तलाश करनी होगी की जिसे किसी ने देखा है लेकिन यहां पर तो सभी ने कहा कि हमे नहीं पता है, तो हम कैसे इस बात का सही पता लगा पायंगे,

उनमे से एक आदमी कहने लगा की हमे राजा के पास जाना चाहिए क्योकि इस काम में एक सैनिक भी शामिल है शायद यह बात राजा को मालूम हो सकती है सभी ने यही विचार किया था और साथ में चलकर राजा के पहुंच गए थे राजा को जब यह बात पता चली तो राजा ने कहा की इस बारे हम नहीं जानते है शायद सेनापति को यह बता मालूम हो सकती है जब सेनापति को बुलाया गया तो सेनापति ने कहा की हमने एक चोर को देखा था उसके बाद सभी सैनिक उसके पीछे भेजे गए थे मगर वह चोर भाग गया था

सबसे बड़ी बात यह है की सभी सैनिक वापिस आ गए थे मगर एक सैनिक नहीं आया था वह सैनिक यही कह रहा था की वह एक लड़के को जानता है जिसने चोर को देखा था इसलिए वह उसी के पास जा रहा था मगर वह अभी तक नहीं आया है यह बात हमे चिंता में डाल रही है तभी उनमे से एक आदमी बोला की वह सैनिक इनके घर आया था और लड़के को साथ में ले गया था मगर अभी तक वापिस नहीं आया है यह बात सुनकर सभी लोग चिंता में पड़ गए थे

राजा ने कहा की इस बारे में सभी लोग चिंता न करे हम जरूर इस बात का पता लगायेंगे सेनापति को यह काम सौंपा गया था जिससे वह सभी बातों को पता लगा पाए, सेनापति ने इस काम पर जल्दी ही सभी चीजों का पता लगाना शुरू कर दिया था बहुत बात पता भी चल गयी थी उन्हें यह भी पता चल गया था की वह सैनिक और लड़का किस और गए है सेनापति ने भी उस और जाने का निश्चय किया था, वह कुछ सैनिक के साथ वहा पर गया था मगर कोई नज़र नहीं आ रहा था

यह खंडर था इसमें कोई हो सकता है यह बात समझ नहीं आ रही थी सेनापति ने सभी जगह अपनी तलाश शुरू कर दी थी मगर कुछ नज़र नहीं आ रहा था, यहां पर तो कोई भी नहीं है मगर एक मकान पर उसकी नज़र गयी थी वह बंद था सेनापति ने उस जगह पर जाकर देखा तो वहाँ पर वह सैनिक और लड़का बंद कर दिए गए थे उन्हें वहा से निकाला गया था उसके बाद सेनापति ने कहा की तुम यहां पर कैसे आये थे वह सैनिक कहने लगा की हमने उसे यही पर आते देखा था मगर यह बात वह जान गया था,

यह लड़का उसे पहचान सकता था इसलिए में उसे साथ लेकर आया था वह चोर समझ गया था की उसे पकड़ने आये है उसने अपने साथी के साथ मिलकर हमे ही पकड़ लिया था हम दोनों ही थे और वह बहुत सारे थे तभी से हम यहां पर कैद कर लिए गए है अब सेनापति को समझ आ गया था की क्या हुआ था, सभी सैनिक और सेनापति वही पर छुप गए थे जिससे उनका पता लगाया जा सके जब शाम हो गयी थी तभी सभी चोर उसी और आ रहे थे वह नहीं जानते थे की यहां पर सेनापति है

उन सभी चोरो को पकड़ लिया गया था और राजा के सामने ले जाया गया था उन्हें राजा ने सजा सुनाई थी और वह लड़का अपने घर चला गया था यह कहानी हमे यही बताती है की जीवन में कुछ भी करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए तभी तुम कुछ भी कर सकते हो

आशा करती हु कहानी पसंद आई होगी आप सभी को