उत्तर प्रदेश दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है आइये देख लेता है
सबसे पहले आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http://vaad.up.nic.in/ पर लॉग इन करना होगा।

यहां पर आपको मुख्य पृष्ठ पर सबसे पहला ऑप्शन नामांतरण दाखिल खारिज उत्तर प्रदेश का लिंग दिखाई देगा। आवेदन के लिए क्लिक करें।
अगले पृष्ठ में आपको भूमि के नामांतरण हेतु उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 धारा 34 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन में दो लिंक दिखाई देंगे।

एक लिंक में लॉग इन करें, तथा दूसरा लॉगइन बनाएं दिखाई देगा। अगर आप पहली बार यह कर रहे हैं तो सबसे पहले लॉगइन बनाए पर क्लिक करें। अगर आपका पहले से ही यूजर नेम पासवर्ड है तो लॉगइन करें पर क्लिक करें।

लॉगइन पेज पर आपको अपना, यूजर आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड डालकर, नीचे ओटीपी भेजें प्रत्येक करें.
आप के फोन पर एक ओटीपी आएगा, उसे वेबसाइट में डाले।

ओटीपी डालने के बाद, नीचे लॉगइन बटन पर क्लिक करें। यहां पर आपको एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें निम्नलिखित जानकारी आपसे मांगी जाएगी।
- अधिनियम
- धारा
- मंडल
- जनपद
- तहसील
- न्यायालय

इन सब का चुनाव करने के बाद, आवेदन कर्ता/ प्राधिकृत व्यक्ति का विवरण डालें। जिसमें की आवेदन कर्ता का नाम, पिता/ पति का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर , लिंग, राज्य, तहसील, ग्राम, परगना, जनपद, एवं आपका पता और अंत में पिन कोड डालें

अगले भाग में आपको हस्तांतरण विलेख में भूखंडों का विवरण देना होगा। आइये जाने

- सबसे पहले आपको अभिलेख का प्रकार जिसमें की बैनामा संपत्ति या अन्य किसी प्रकार की है, यह बताना होगा।
- उसके बाद अन्य चीजें जैसे कि जनपद,, तहसील, गाटा संख्या, खतौनी, इत्यादि की जानकारी भरें।
अगले चरण में आपको क्रेता का विवरण देना होगा। जिसमें की निम्नलिखित जानकारी साझा करें।

- क्रेताओ की संख्या
- क्रेता का प्रकार
- अगर क्रेता दो है तो दूसरे क्रेता का विवरण दें.
अगला चरण विक्रेता का विवरण आइये देखे
चरण में आपको विक्रेता की जानकारी देनी होगी, जो कि निम्नलिखित है.

- विक्रेता का प्रकार।
- विक्रेता की संख्या एक या एक से अधिक।
- नाम
- विक्रेता का मोबाइल नंबर.
- जनपद/ राज्य/ तहसील/ ग्राम/ परगना/ पता/ पिन कोड की जानकारी भरें।
अगला चरण गवाह/ गवाहों का विवरण देख लेते है

इसमें आपको जो भी आप की जमीन क्रय विक्रय में गवाह है उनकी जानकारी देनी होगी। इन में निम्नलिखित जानकारी भरें।
- गवाहों की संख्या
- गवाह का नाम
- लिंग/ जनपद / परगना / थाना/ मोबाइल नंबर/ तहसील / ग्राम / आधार संख्या / पिन कोड/ पता
- अगर खवा एक से अधिक है तो सबसे नीचे दिए हुए बटन गवा जुड़े पर क्लिक करके, दूसरे गवाह का विवरण भी जोड़ें।
अगला चरण अनुरोध/ घोषणा देख लेते है
इस चरण में आप अनुरोध में, विभाग से किसी प्रकार का अनुरोध, जानकारी साझा कर सकते हैं.
